भीड़ लगाना और जुलूस निकाला पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

कानपुर। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी त्योहारों में भीड़ लगाना और जुलूस निकाला पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। कोरोना गाडलाईन का पालन कराने के लिए पुलिस पहले से सतर्क है वहीं सावन का त्योहार, मुहर्रम और रखिया को लेकर पुलिस प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। आज मुहर्रम के दिन रावतपुर गांव स्थित कर्बला मैदान में जहां काकादेव, अर्मापुर, विजय नगर, मस्वानपुर, सैयद नगर सहित अन्य क्षेत्रों से मुस्लिम मातम मनाते हुए ताजिया दफन करने बड़ी संख्या में यहां आते हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार ताजिया रखने और दफन करने की मनाही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने में मुस्लिम समुदाए भी जागरूक दिखा। इक्का दुक्का लोग ही दो फिट की ऊंची ताजिया लेकर कर्बला पहुंचे जहां ताजिया दफनाने के बाद अपने अपने घरों को लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *