स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई

कानपुर। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्यशी करिश्मा ठाकुर ने ,पीसीसी सचिव मनोज तिवारी के साथ सरायमिता गांव में प्रभात फेरी निकाली। करिश्मा ठाकुर के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दुगना जोश दिख रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजीव गांधी अमर रहे कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद करिश्मा ठाकुर जिंदाबाद के नारों के साथ क्षेत्र गूंजने लगा। मुख्य रूप से उपस्थित करिश्मा ठाकुर पूजा भरद्वाज, ममता परिहार, चंदन यादव योगेश शर्मा अभय प्रताप सिंह ज्ञानेंद्र अवस्थी गुड्डू सिंह, पीडी साहू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *