छत के रास्ते घर के अंदर घुस कर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए-पुखरायां

पुखरायां । भोगनीपुर कस्बा के चिश्ती मोहाल में एक घर मे गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने सीढी लगाकर छत के रास्ते घर के अंदर घुस कर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए घर मे कोई नही था सराय में ताजिया देखने गए थे सुबह घर मे आने पर समान बिखरा देखने पर जानकारी हुई , तो पुलिस को चोरी की सूचना दी गई , डॉग स्क्वायड बुलाया गया चोरों का कोई सुराग नही लगा पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है ।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिल्हापुर गांव के रहने वाले इश्तियाक ने बताया कि गुरुवार रात को मूसानगर के सराय में देखने गए थे शुक्रवार सुबह जब अपने घर वापस आये तो घर का दरवाजा खुला तो समान बिखरा पड़ा हुआ मिला वह ट्रक मालिक है घर मे पचास हजार की रोकड़ रखी थी जिसको चोर ले गए , बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी ले गए ,अज्ञात चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर चढ़े थे , इसके बाद घर मे सूना पाकर घुस गए , घर को पूरी तरह से खोजबीन करके ले गए , जिसकी चोरी की सूचना पुलिस को दी गई सीओ प्रभातकुमार और कोतवाल बैजनाथ पुलिस बल के साथ पहुचकर जांच किया वही पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया फिर भी चोरों का सुराग नही लगा , पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *