थाना छावनी
अपराध व अपराधियों धरासाई करने के अलावा भी पुलिस के और भी कई जीवन रक्षक कार्य हैं।ऐसा एक नज़ारा नए गंगा पुल पर देखने को मिला।PVR 4755 की सूचना पर छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय के दिशा निर्देश पर पुलिस फोर्स गंगा पुल पहुंचा।जहां छावनी निवासी 24 वर्षीय कुनाल कश्यप पारिवारिक विवाद के कारण गंगा के छलांग लगाने जा रहा था।मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए कांस्टेबल शिव श्याम यादव ने रेलिंग पर चढ़े कुनाल को बचा लिया।छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय ने कुनाल के परिवार जनों को छावनी थाना बुलाया।विधिक कार्यवाही की जा रही है।नौजवान कुनाल की जीवन रक्षा के लिए छावनी थानाध्यक्ष कमलेश राय की प्रशंसा हर कोई कर रहा है।
