जलभराव से ग्रामीण परेशान


महेवा । प्रदेश सरकार से लेकर जिला प्रशासन गाँवों में गंदगी हटाने और तालाबों की सफाई के लिए लगातार प्रयासरत हैलेकिन येप्रयास गाँवों तक पहुँचने में नाकाफी साबित हो रहेहै।जिससे ग्रामीणों को गंदगी और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है ।
ब्लॉक महेवा के ग्राम पंचायत वीरपुर सलेमपुर के मजरा गोपियापुर में तालाब के पानी से जल निकासी का उचित प्रबंध ना होने से गली में जलभराव की समस्या बन गई है जिससे ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है ग्रामीणों की माने तो यह समस्या कई दिनो से है लेकिन समाधान नही हो सका है।ग्रामीण जितेंद्र,सुनीता,महावीर, महेंद्र ने ब्लॉक प्रशासन से जलभराव की इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। वही इस सम्बन्ध में पंचायत सचिव सुधीर कुमार ने बताया समस्या अभी संज्ञान में आई है बहुत जल्द निस्तारण करवाने की कोशिश की जाएगी ।

बोले ग्रामीण –

1- ग्रामीण चंद्रजीत ने बताया कि जलभराव और अतिक्रमण के कारण गली से निकालना भी दूभर हो गया है। समस्या के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल भी शिकायत दर्ज कराई है अब देखते है कब तक समाधान हो सकता है ।

2- बुजुर्ग महिला ज्ञानवती का कहना है कि अभी बरसात का मौसम भी नही है तब गली में जलभराव है आगे जब बारिश होगी तो समस्या और भी विकराल हो जाएगी ऐसे में समय से जलनिकासी की समस्या से निजात दिलानी चाहिए ।

3- बुजुर्ग महावीर ने बताया कि गली में जलभराव के कारण वहां से गुजरने में भी गिरने का डर बना रहता है। इस उम्र में अगर गिर गये तो समस्या हो जाएगी । गली में काफी पानी भरा है ग्रामीणों की इस समस्या से प्रशासन को निजात दिलानी चाहिए ।

4- ग्रामीण महेंद्र कहते है कि शासन द्वारा गाँवों के विकास के लिए तमाम कार्य कराए जा रहे है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में ये काम नाकाफी साबित होते है। गाँवों में अधिकारियों के निरिक्षण ना कराने से समस्याएं बढ़ती जाती है और अंत में विकराल हो जाती है ।

5- महिला सुनीता ने बताया कि गाँव की मुख्य गली होने के कारण अधिकतर ग्रामीणों का यहीं से निकालना होता है कई बार लोग गिर भी जाते है मच्छरो का प्रकोप भी बहुत ज्यादा है जिससे दरवाजे पर बैठना भी मुश्किल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *