कानपुर

 

रंगदारी मामले में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की कोर्ट में पेशी, इरफान के वकीलों ने इरफान का स्वास्थ्य सही न होने और स्वास्थ्य परीक्षण करने की करी मांग, अगली सुनवाई 21 तारीख को

 

 

आज कानपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के एसीएम 2 कोर्ट में शहर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की 2022 में शहर के जाजमऊ थाना अंतर्गत दर्ज रंगदारी मामले में कोर्ट में पेशी हुई।

वहीं समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी के वकील सईद नकवी ने कहा कि हमने कोर्ट से यह मांग करी है कि जिस तरह 2022 में आगजनी का मामला दर्ज होने के बाद एका-एक हमारे मुवकील के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं और जिस तरह यह रंगदारी का मामला लिखाया गया इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि साजिशन और किसी पूर्वाग्रह के तहत मुकदमा दर्ज कराए गए है ।

3 साल से अधिक सजा वाले मुकदमों में मुकदमा दर्ज करवाने की समयावधि का ध्यान नही रक्खा गया है ।

अतः इस मामले में कम से कम आरोप तय किया जाए।।

फिलहाल समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आगजनी मामले में 7 साल की सजा होने के बाद यूपी की महाराजगंज जेल में सजा काट रहे हैं । भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसी मामले में विधायक इरफान सोलंकी और उनके छोटे भाई रिजवान सोलंकी की कोर्ट में पेशी हुई ।

सीएमएम 2 कोर्ट ने अगली तारीख 21 अगस्त की दे दी है । साथ ही इरफान के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का भी आदेश दिया है । अब 21 तारीख को इस मामले में पक्ष और विपक्ष की बहस होनी ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *