अखिल भारतीय वैश्विकता परिषद का दो दिवसीय 13 व 14 अगस्त को होगा सम्मेलन

 

देश के समस्त घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में लगभग 60 प्रतिशत का योगदान है।

 

 

कानपुर, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय कार्यकर्ता प्रतिनिधि सम्मेलन समारोह दिनांक 13 व 14अगस्त 2024 दिन मंगलवार व बुधवार, स्थान गणेश मण्डपम्/कान्यकुब्ज धर्मशाला, नाटी इमली, बनारस में किया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुमंत गुप्ता ने साकेत नगर स्थित मंदाकिनी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस सम्मेलन में राजनैतिक सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र से सम्बंधित प्रस्ताव पारित किए जायेंगे।राष्ट्रीय अर्थ व्यवस्था में घरेलू व्यापार का ७० प्रतिशत योगदान है। खुदरा व्यापार भारत का सबसे बड़ा निजी उद्योग है। देश के समस्त घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में लगभग ६० प्रतिशत का योगदान है। देश का रिटेल व्यापार लगभग १२ लाख करोड़ रूपया है। इस व्यापार में करोड़ों लोग कामगार के रूप में कार्यरत हैं। असंगठित क्षेत्र का ८० प्रतिशत रिटेल बाजार रिटेलरों के पास है।खुदरा व्यापार में बॉलमार्ट जैसी बड़ी विदेशी कंपनियों के आने से रिटेल के व्यपार करने वाले व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भारत दुनियां का सबसे आकर्षक रिटेल बाजार है, तथा तेजी से बढ़ती हुई ई-कॉमर्स क्षेत्र में निवेश के मौके का लाभ उठाते हुए ऑनलाइन बाजार में विदेशी कम्पनीयों द्वारा अपना प्रभुत्य स्थापित करने का प्रयास है। खुदरा बाजार पर नियंत्रण स्थापित करने की योजना है। जिससे छोटे, मध्यम व मझोले स्तर का रिटेल व्यापार प्रभावित हो रहा है। बड़ी विदेशी कम्पनीयाँ पहले छूट देती है, फिर उनका बाजार पर एक छत्र कब्जा हो जाता है। आर्थिक अपराध के मामले में हिरासत में लिए गए कर दाताओं को हथकड़ी नहीं लगानी चाहिए तथा कारागार में उन्हें हत्या एवं दुष्कर्म जैसे घृणित मामलों के अपराधियों के साथ नहीं रखा जाना चाहिए। वैश्य समाज की निम्नलिखित जातियों को ओबीसी में सम्मिलित करके पिछड़े वर्ग में शामिल करके नवीन राजाज्ञा जारी की जाये अग्रहरी, दोसर वैश्य, जैसवार, वरनवाल (वर्णवाल), कमलापुरी वैश्य, अयोध्यावासी वैश्य, केसरवानी वैश्य, ओमर बनियों,माहौर वैश्य। सामाजिक शैक्षणिक व आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए वैश्य समाज की उल्लेखित जातियों को पिछड़े वर्ग में सम्मिलित करें। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुमंत गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता किशन केसरवानी रमेश चंद्र गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सरोज गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी स्वतंत्र अग्रवाल अखिलेश गुप्ता रवि गुप्ता अतुल गुप्ता त्यागी लोग उपस्थित हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *