दिनांक 8 अगस्त 2024
शोक सभा
समाजवादी पार्टी गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के महासचिव इमरान खान के आकस्मिक निधन पर शोक सभा
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के पीड़ीए मिशन के सदस्य तथा गोविंद नगर विधानसभा के महासचिव इमरान खान का स्वरूप नगर स्थित मधुराज नर्सिंग होम में आकस्मिक निधन दिनांक 8-8-2024को हो गया है उनके आकस्मिक निधन पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शोक सभा सपा कार्यालय सात नवीन मार्केट में में आरंभ हुई जहां 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करें इमरान भाई समाज सेवी के साथ पीड़ीए मिशन तथा पार्टी के मेहनती नेता थे
शोकसभा में प्रदेश सचिव के के शुक्ला महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू आकाश यादव संजय निषाद जसवेंद्र प्रताप निषाद आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
