प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश जारी

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यूपी में रविवार से अब सभी बाजार खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, सीएम योगी ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा कोविड पर नियंत्रण के लिए एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति को उत्तर प्रदेश ने बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया है। प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 01 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है, तो 06 करोड़ 24 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 05 करोड़ 26 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने कम से कम वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है, जबकि टीके की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या जल्द ही एक करोड़ के पार हो जाएगी। शनिवार का दिन, वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए लोगों के लिए आरक्षित रखे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *