यशोदा नगर के लोगों की सीवरेज की समस्या से जल्द मुक्ति मिल सकती हैं

कानपुर। यशोदा नगर के लोगों की सीवरेज की समस्या से जल्द मुक्ति मिल सकती हैं ।दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महापौर प्रमिला पांडे जब शुक्रवार को यशोदा नगर पूर्व पहुंची ।तो स्थानीय लोगों ने यहां की प्रमुख समस्या यानी सीवर की समस्या के बारे में महापौर को अवगत कराया ।जिस पर महापौर जी ने जल्द ही प्रस्ताव बनाकर काम शुरू कराने का निर्देश दिया है । पदयात्रा के दौरान क्षेत्र में नालों और नालियों में सफाई की कमी को महसूस करते हुए महापौर जी ने जल्द से जल्द यहां पर नई नालियों के निर्माण और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं ।मलिन बस्तियों में निरीक्षण के दौरान महापौर जी ने बस्ती में हो रही पानी की सप्लाई की भी जांच की । साथ ही यहां पर नए हैंडपंप भी लगाने के निर्देश दिए. ।जिससे लोगों को गर्मियों में पीने की पानी की कोई दिक्कत ना हो । इतना ही नहीं पार्क में हो रहे अवैध कब्जे को लेकर जब स्थानीय लोगों ने महापौर जी को बताया तो उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्र में जितने भी पार्क हैं उन सभी की मरम्मत और सफाई की जाए जिससे यहां सुबह शाम टहलने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो ।महापौर जी ने आकर लोगों को भरोसा दिलाया है कि वह जल्दी फिर यहां का दौरा करेंगी जिससे यहां होने वाले कामों का वह खुद निरीक्षण कर सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *