टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई-पुखरायां

पुखरायां । मंगलपुर थाना क्षेत्र हिसावा गांव की एक महिला अपने बेटे के साथ बाइक में बैठकर रिश्तेदारी में सालारपुर जा रही थी । रास्ते मे एक टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई , घायल अवस्था मे पुखरायां सीएचसी में लाया गया , जहां पर डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया , सूचना पर देवरहट पुलिस पहुची जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव निवासी अनुज कुमार ने बताया कि अपनी मां शिववती पत्नी रामस्नेही 55 वर्ष को बाइक में बिठाकर बड़े भाई प्रदीप कुमार की ससुराल देवरहट थाना क्षेत्र के सालारपुर गांव जा रही थी , जैसे ही सेल्हूपुर गांव के पास पहुची , सामने से एक टेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी माँ घायल हो गई स्थानीय लोगों की मदद से पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉ मनोजकुमार ने जांच के बाद मृतक घोषित कर दिया , देवरहट पुलिस को सूचना मिलने पर घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *