कानपुर-दुष्कर्म के आरोप में फंसे रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी को प्राइवेट कार से पेशी पर ले जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने एडीसीपी लाइन बसंत लाल को मामले की जांच सौंपी है
घटनाक्रम के मुताबिक चकेरी में बच्ची से रेप के मामले के आरोपी रिटायर्ड इंसपेक्टर दिनेश त्रिपाठी को गुरुवार को निजी वाहन से कानपुर कारागार से माती कोर्ट में पेश किया गया था इस मामले की जांच पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने एडीसीपी लाइन बसंतलाल को सौंपी है जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही तय की जाएगी l
