21 अगस्त 2021 कानपुर नगर। मिशन शक्ति 3.0 ,नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वालम्बन कार्यक्रम का शुभारंभ आज विकास भवन सभागार में किया जा रहा है। मिशन शक्ति 3. 0 का उद्घाटन लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री जी ने किया ।जिसका सीधा प्रसारण एल 0ई0 डी 0 के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त ग्राम पंचायतो में भी किया जा रहा है।कार्यक्रम में जनपद कानपुर नगर की विभिन्न विभागों की महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा । जिन्होंने बेहतर कार्य किया है । जन प्रतिनिधि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया जायेगा।

2021-08-21
