कानपुर नगर, दिनांक 21 अगस्त, 2021 (सू0वि0)
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबी बनाने के लिये संचालित मिशन-शक्ति के तीसरे चरण के अर्न्तगत विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा0 राज्यपाल, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में इन्द्रागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल के माध्यम से सभी जनपदों में आयोजित मिशन-शक्ति के तीसरे चरण के कार्यक्रम एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 की प्रगति में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिये अनेक कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वप्निल वरुण ने मिशन-शक्ति के तीसरे चरण के अर्न्तगत आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को संबोधित करते हुये कहा कि महिलायें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुये अपने परिवार को अच्छे संस्कार दें तथा पुरुषों की भॉति सभी क्षेत्रों में उनके बराबर आकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि महिलायें पुरुषों के साथ बराबरी से कार्य करते हुये आगे बढे और किसी से अपने आप को कमजोर न समझे। उन्होंने कहा कि महिलाये प्रत्येक क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिये अनेकों महत्वपूर्ण योजनायें एवं कार्यक्रम संचालित किये है, जिसमें बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उनके भरण पोषण की व्यवस्था तथा विवाह तक सहायता दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि महिलाये कमजोर नही है वह हर एक कार्य धैर्य एवं साहस से कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिलायें अपनी शक्ति को पहचाने और अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति तथा अपनी सुरक्षा के लिये जागरुक रहे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती पूनम कपूर ने संबोंधित करते हुये कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके हितों के प्रति कटिबद्ध होकर कार्यकर रही है तथा महिलाओं के अधिकारों व उनके हितों में 125 विभिन्न योजनायें संचालित की है। उन्होंने कहा कि महिलायें जागरुक होकर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। महिलाये समाज में आगे बढकर उल्लेखनीय कार्य करें, जिससे उनको और अधिक सम्मान मिले तथा उनके द्वारा किये गये कार्यो से और भी महिलाओं को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं के हितों एवं उनकी सुरक्षा तथा सम्मान दिलाने के लिये बेहतर कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग भी महिलाओं के हितो एवं उनके उत्पीडन तथा अन्य प्रकार की उनकी समस्याओं के प्रति गम्भीरता से सजग होकर कार्य करते हुये महिलाओं को महिला जन सुनवाई व अन्य माध्यमों के द्वारा सहायता प्रदान कर रही है।
इस मौके पर डीसीपी साउथ श्रीमती रवीना त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी की सुरक्षा और उसकी गरिमा बनाये रखने के लिये कटिवद्व है। उन्होंने कहा कि महिलायें किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, असुरक्षा व परेशानी होने पर तत्काल 112 नम्बर डायल कर पुलिस की मदद प्राप्त कर सकती हैै। उन्होंने बताया है कि महिलाओं की सुरक्षा, हितों तथा अनेको महत्वपूर्ण योजनाओं के लिये वूमेन हेल्प लाइन नं0 (181 व 1090), सीएम हेल्प लाइन नं0 (1076), कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, स्कूल चलो अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, मिशन सशक्तिकरण, आदि विभिन्न महिलाओं/बालिकाओं के उत्थान के लिये चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट बनने पर जनपद में प्रबल प्रतिक्रिया योजना संचालित की गयी है। इस योजना में किसी भी प्रकार से पीडित महिलायें अपना पंजीकरण करा सकती है जिससे उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। इसी प्रकार वृद्धजनों की सहायता के लिये भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि 112 की महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा महिलाओं की सहायता हेतु सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है जिसमें प्रशिक्षित महिलायें कार्य कर रही है। महिला एवं बाल अपराध को रोकने हेतु तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान किये जाने हेतु अपर पुलिस आयुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के एक-एक अधिकारी तैनात किये गये है।
इस अवसर पर उप निदेशक महिला कल्याण श्रीमती श्रुति शुक्ला ने बताया कि मिशन-शक्ति के तीसरे चरण के अर्न्तगत यह अभियान दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 तक संचालित किया जायेगा, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबी बनाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुये उनकों और सशक्त बनाया जायेगा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेसिक शिक्षा विभाग की आशा कटियार, प्रतिभा शर्मा, रेनू चौधरी, निहारिका सिंह, एन0जी0ओ0 सुश्री प्रिया शर्मा, वन्दना सोलंकी, रेनू निगम, आरती पाठक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कमला, रेनू, शशी, सोनी, कंचन, पुलिस विभाग में सरिता मिश्रा, निधि गुप्ता, अल्का आदि होमगार्ड विभाग द्वारा पूनम दुवे, इन्द्रापाल, रेखा देवी, संध्या, स्वास्थ्य विभाग की डा0 रुचि जैन, डा0 रेखा, डा0 जया सिंह, रतिका कनौजिया, माध्यमिक शिक्षा से नमिता सिंह, पूजा अवस्थी, उमा सक्सेना, ड0 प्रेसी गुप्ता, बाल विकास पुष्टाहार की प्राची अवस्थी, गीता शुक्ला, सुनिता दीक्षित, युवा कल्याण विभाग से साक्षी दुवे, सुमन देवी, सुधा सिंह तथा उच्च शिक्षा विभाग से डा0 प्रीति पाण्डेय सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एमएलसी श्री अरुण पाठक, श्री सलिल विश्नोई, विधायक श्री भगवती प्रसाद सागर, उ0प्र0 महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रंजना शुक्ला, पुलिस आयुक्त श्री असीम अरुण, एडीजी श्री भानु भास्कर, आईजी श्री मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, सीएमओ डा0 नेपाल सिंह, उप निदेशक महिला कल्याण श्रीमती श्रुति शुक्ला, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री जयवीर सिंह, सहित बडी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाये एवं ओंकारेश्वर कालेज की छात्रायें उपस्थित रही।
———————

2021-08-21
