अधिवक्ता की मांग कर ले गए स्कूटी, गिरवी रख छुड़ाने को मांगे 25000
पुलिस ने बरामद कर अधिवक्ता को वापस कराई स्कूटी
आज अधिवक्ता गण नवीन यादव के साथ हुई घटना पर कार्यवाही को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे जहां से फोन होने पर अधिवक्ता थाना बाबूपुरवा पहुंचे तो जांच एन एल सी चौकी को दी गई ।
घटना की जानकारी देते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि अधिवक्ता नवीन यादव पुत्र अमर सिंह निवासी ताज नगर नौबस्ता की स्कूटी u p 78 B G U 9061 को दिनाक 07 08.2024 की शाम आशुमेंद्र सिंह व सुंदरम अस्पताल जाने हेतु मांग ले गए और वापस नही की एक दिन मधुरेंद्र सिंह के फोन से बताया कि स्कूटी गिरवी रख दी है ₹25000 दो तो छुड़ा दें। जिसकी शिकायत करने पर नौबस्ता पुलिस ने स्कूटी बरामद कर वापस दिलाई। फिर फोन पर धमकी दी गई और 21_08_24 को कार्यालय आकर धमकी दी और 22 08 2024 की दोपहर आशुमेंद्र सिंह ने फोन कर नौबस्ता बाईपास बुलाया । अधिवक्ता नवीन यादव अपने मित्र पुनीत के साथ कार से बाईपास पहुंचे जहां आशुमेंद ने 8-10 लड़कों के साथ अधिवक्ता को मारपीट कर गाड़ी से बाहर खींचने लगे और पीछे से नवीन के गले से सोने की चेन तोड़ ली जिससे गले के पीछे चोट आई तभी पुनीत ने गाड़ी स्टार्ट कर बढ़ाई तो नवीन की जान बची।
जिसकी रिपोर्ट लिखा अभियुक्तों को गिरफ्तार करा विधि सम्मत तरीके से दंडित कराया जाएगा।
पैरवी में सचिन पांडे अरविंद दीक्षित दीपक सिंह संजीव कपूर सत्यम शुक्ला आदि रहे।
