कानपुर। कानपुर नगर निगम में शनिवार सुबह विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम अपर नगर आयुक्त फर्स्ट आवेश खान के पीए राजेश यादव को अपने साथ ले गई। राजेश यादव को टीम क्यों ले गई है अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।राजेश यादव की नौकरी मृतक आश्रित के तहत लगी थी। राजेश के पिता राम रतन यादव पहले नगर निगम में केयर टेकर के पद पर कार्यरत थे। राजेश पहले विज्ञापन विभाग तैनात रहा है। वर्तमान में अपर नगर आयुक्त कार्यालय में बाबू के पद पर संबद्ध था। वह अपर नगर आयुक्त का पीए है। विजिलेंस के छापे की वजह से नगर निगम में हड़कंप मचा है। नगर आयुक्त सुधीर कुमार समेत आलाधिकारी घोटाले से जुड़ी पुरानी फाइलों को खोजवाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *