किसानों को इफको के द्वारा बांटे गए मास्क सैनिटाइजर

बिधूना,औरैया। इफको कंपनी के क्षेत्र प्रबंधक औरैया प्रेम राज शर्मा एवं औरैया कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार शाक्य के द्वारा बिधूना क्षेत्र के गांव सरैया में लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए गए। वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार शाक्य ने मास्क वितरित करते हुए कहा कि हमें गांव की चौपालो से बचना होगा। सामाजिक दूरी भी बनानी होगी। प्रशासन द्वारा भी सावधानी बरतने का आह्वान भी किया जा रहा है। कोरोना से बचने के लिए गांव के लोग भी पूरी सावधानी बरतें और किसी भी कीमत पर लापरवाही ना बरतें। एक दूसरे के बीच लगभग 2 गज की दूरी बनाए रखे। और मुंह पर मास्क अवश्य लगाए। जितना हो सकें उतना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहे। घर से निकले तो मुंह पर मास्क लगाकर ही निकले। शाम के समय गांव में एक दूसरे के पास बैठने से बचें। तभी कोरोना से बचा जा सकता है। इस मौके पर कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार शाक्य, विनोद कुमार अग्निहोत्री, बब्लू शाक्य, उपेन्द्र कुमार, प्रशांत सविता, वैभव कुमार व लालू शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *