कानपुर
पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा बिठूर तिराहे पर चौकी इंचार्जो एवं नाइट डियूटी जेब्रा का रिस्पॉन्स टाइम परीक्षण
पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा कल्यानपुर क्षेत्रान्तर्गत बिठूर तिराहे पर समस्त चौकी इंचार्ज/नाइट डियूटी जेब्रा कल्यानपुर को 10 मिनट में बुलाकर उनका रिस्पॉन्स टाइम परीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने चौकी इंचार्ज को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पुलिस की जवाबदेही व त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर दिया।इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक संवेदनशील व जिम्मेदार बनाना है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने कहा, “हमारा लक्ष्य समाज में विश्वास बढ़ाना और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।”
इस अवसर पर, पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम भी मौजूद रहे।
