उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजकुमार शुक्ला के द्वारा आज दिनांक 22-8 -2021 को लक्ष्मी रतन कॉलोनी , नारायण पुरवा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के 77वें जयंती वर्ष एवं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मलिन बस्तियों की व प्रगति सेवा संस्थान में रहने वाली 251 बहनों से राखी बंधवा कर उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी और सूट भेंट किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सदस्य राज कुमार शुक्ला ने बहनों को बधाई देते हुए कहा आज की नारी पुरुषो के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर चल रही है से समय पर देश मे महिलाओं ने अपनी योग्यता को प्रमाणित किया है । लेकिन महिलाओं का उत्पीडन भी इसी समाज द्वारा किया जाता है , काँग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए हर वक्त तैयार रहता है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीएस बाजपेई अनुराग सिंह चौहान महेंद्र बाजपेई मनोज निगम सुशीला सरोज रानी कठेरिया सावित्री पासवान शोभित शुक्ला मोबीन अहमद राम सिंह राधिका सुनीता अनीता सीमा मीना श्यामा शांति रेखा आदि उपस्थित थी।

2021-08-22
