कानपुर

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने शुरू किया जागरूकता अभियान।

गर्ल्स एन.सी.सी बटालियन में कैडेट्स को दिया गया प्रशिक्षण।

सिखाया गया अग्निशमन उपकरण को कैसे करें प्रयोग।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के कुशल निर्देशन में एफएसएसओ जाजमऊ व मीरपुर के द्वारा 12 यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन में एनसीसी कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

साथ ही साथ अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

ताकि भविष्य में कोई आपदा होने पर कैडेट्स एक फायर कर्मी की तरह अग्नि पर काबू पा सकें। जिससे स्थित भ्यावह न होने पाए।

इस अवसर पर गर्ल्स कैडेट्स को यह भी सिखाया गया कि कैसे एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को बुझाया जाए।

ताकि को बड़ा हादसा न होने पाए। इसके लिए बाकायदा सिलेंडर में आग लगाई गई।

फिर सफलता पूर्वक बुझाई गई। इस अवसर पर एफएसएसओ जाजमऊ व मीरपुर को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा का ये कदम अत्यंत सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *