कोरोना की तीसरी लहर से बहनों को बचाने के लिए भाइयों ने दिया मास्क व सैनीटाइजर

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल के नेतृत्व में केनाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए अनोखे प्रकार से रक्षाबंधन मनाया गया। जानकारी देते हुए पूर्व नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने बताया कि रक्षाबंधन में भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए अपनी बहनो को रक्षा सूत्र बधवाने के बाद मास्क व सैनीटाइजर उपहार स्वरूप देकर कहा आज कोरोना ने महामारी का रूप ले लिया है और जिस प्रकार से दूसरी लहर में हमने अपनों को खोया है। तीसरी लहर में अपनी बहनों को बचाने के लिए इससे अच्छा उपहार कुछ नहीं है क्योंकि हमें अपनी बहनों को बचाने के लिए खुद आगे आना पड़ेगा सरकार फेल चुकी है। और प्रशासन जिस प्रकार से दूसरी लहर में बेबस नजर आया। तो सरकार और प्रशासन से उम्मीद रखना ही बेकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *