कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश की गई, वही रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर के साथ पेट्रोल बम भी रखा। शिवराजपुर – प्रयागराज से भिवानी को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस क्षेत्र के मुडेरी गांव के पास क्रॉसिंग संख्या 43c पर 20 मिनट तक खड़ी रही।ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन खड़ी करके क्रॉसिंग के गुमटी में तैनात रेलवे कर्मचारी को बताया कि लाइन के ऊपर एलपीजी का बड़ा सिलेंडर रखा हुआ था जो ट्रेन से टकराया है।आप रेलवे विभाग को सूचना कीजिए में गाड़ी लेकर जा रहा हूं, जैसे ही सूचना नजदीकी रेलवे स्टेशन के मास्टर को मिली तत्काल रेलवे के अधिकारी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गये।जांच करने पर मौके से एक एलपीजी का बड़ा वाला भरा सिलेंडर बरामद हुआ व एक बोतल में पीला पदार्थ भरा हुआ मिला। इसके साथ ही सफेद पाउडर भी मिला है, वहीं ट्रेन को बड़ी घटना का रूप देने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *