कौन बनेगा करोड़पति अपने 13वें सीजन में होगा ज्ञानदार, धनदार और शानदार

कौन बनेगा करोड़पति अपना 13वां सीजन प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। यह एक ऐसा शो है, जिसने गज़ब सफलता और शानदार लोकप्रियता हासिल की, और अब एक बार फिर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 23 अगस्त को रात 9 बजे से, हर वीक डे पर यह शो शुरू हो रहा है। इस शो के डिजिटल ऑडिशंस में मिले जबर्दस्त प्रतिसाद के साथ ही अब इसके कंटेस्टेंट्स हॉट सीट से केवल एक कदम की दूरी पर हैं! स्टूडियो नेक्स्ट के निर्माण में बना और सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह सीजन दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक सरप्राइज़ लेकर आ रहा है।शो की शुरुआत में होने वाले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की जगह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट : ट्रिपल टेस्ट होगा। सुनने में यह चैलेंजिंग जरूर लगता है, लेकिन इसमें कंटेस्टेंट्स के लिए भी कुछ नए अवसर होंगे। इसमें विकल्पों को सही क्रम में लगाने से जुड़े सवाल के बजाय सामान्य ज्ञान के 3 सवाल होंगे। इसमें लगा लीडरबोर्ड ये बताएगा कि इन सवालों का जवाब देने में हर कंटेस्टेंट को कितना समय लगा। जो सबसे कम समय में तीनों सवालों के सही जवाब देगा, वो सीधे हॉट सीट पर पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *