पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा राजीव नगर में अपने घर के बाहर एक महिला अपनी नातिन के साथ बैठी थी , तभी एक पागल कुत्ते ने जान लेवा हमला कर दिया जिससे दोनो लोग घायल हो गई , परिजनों को जानकारी होने पर घायल अवस्था में दोनों को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा राजीवनगर पुखरायां निवासी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि उसकी माँ छुन्नी देवी पत्नी भगवती प्रसाद उर्फ पप्पू 50 वर्ष और भतीजी परी पुत्री राहुल 3 वर्ष अपने घर के बाहर बैठी थी तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे दोनों लोग घायल हो गई , जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई घायलो को पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डॉक्टर राजवीर के दुवारा उपचार किया गया ।
2021-08-22
