पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी और कानपुर हाइवे के सर्विस रोड से एक किशोर बाइक में सवार होकर किसी कार्य के लिये पुखरायां आ रहा था भोगनीपुर में किशोर की बाइक अचानक फिसल जाने के कारण से उझलकर वही पड़े , बिजली पोल से टकराने से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृतक घोषित किया , सूचना पर भोगनीपुर पुलिस पहुची परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
भोगनीपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनके पुत्र जुल्फकार 15 वर्ष बाइक में सवार होकर किसी कार्य के लिए झांसी और कानपुर हाइवे के सर्विस रोड से पुखरायां आते समय भोगनीपुर में अचानक किशोर की बाइक फिसल गई , जिससे उझलकर वही सर्विस रोड के किनारे पड़े बिजली पोल से टकराने से घायल हो गए , स्थानीय लोगो की मदद से किशोर को घायल अवस्था मे पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहा पर डियूटी पर तैनात आरती ने जांच के बाद मृतक घोषित किया , सूचना पर भोगनीपुर के एसआई अरविन्द कुमार ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
2021-08-22
