चिलम पी रहे साधु की गला रेंतकर हत्या कर दी

कानपुर देहात। मनेथू गांव मे कल्लू नाम के व्यक्ति ने मंदिर के बाहर चिलम पी रहे साधु की गला रेंतकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शातिर को गिरफ्तार कर लिया।
मनेथू गांव निवासी रामचंद्र सविता (47) ब्रह्मदेव आश्रम में साधु थे और पूजा पाठ करते थे। गांव के ही अरूण सिंह उर्फ कल्लू भी साधु था। दोनों गांव से आश्रम आते जाते रहते थे। देर शाम दोनों मनेथू गांव के बाहर खड़ंजा मार्ग पर चीलम पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। रामचंद्र अपने झोले में सब्जी व फल काटने वाला चाकू रखते थे। तेजी से अरूण सिंह ने झोले से चाकू निकाल लिया और रामचंद्र की गला रेंतकर हत्या कर दी। शव को वहीं झाड़ियों में फेंककर वह भाग खड़ा हुआ।
ग्रामीणों की सूचना पर कार्यवाहक एसओ ज्ञानप्रकाश पांडेय पुलिस बल संग पहुंचे और जांच की। भाई रामकुमार ने बताया कि रामचंद्र अविवाहित थे और बचपन से ही इस आश्रम में लगाव था। यहां बने मंदिर में पूजा पाठ भी करते थे। हत्यारोपित भी इसी आश्रम से जुड़ा है। बताया, रामचंद्र ने कल्लू को मंदिर में रखा था। पता नहीं क्यो उसने हमारे भाई को मार दिया।
कार्यवाहक एसओ ने बताया कि हत्यारोपित से पूछताछ की जा रही है। आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसने हत्या के पीछे की वजह नहीं बताई। मेडिकल के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *