कानपुर

 

रेलवे की VIP ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस में रेलकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

 

34 साल के रेलकर्मी पर बच्ची से बैड टच का आरोप लगा था। बच्ची के घरवाले उसे लखनऊ से कानपुर तक पीटते रहे। कानपुर सेंट्रल पर उसे GRP के हवाले किया। कुछ घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई। GRP उसे KPM हॉस्पिटल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

पूरी घटना गुरुवार को बरौनी से नई दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस (02563) की है। बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला प्रशांत कुमार (34) सीवान से दिल्ली जा रहा था। AC थर्ड इकोनॉमिक कोच में वह सफर कर रहा था। प्रशांत रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी करता था। इसी कोच में एक परिवार भी अपनी 11 साल की बच्ची के साथ था। बच्ची को सीट पर बैठाया, फिर बैड टच किया ट्रेन गुरुवार तड़के लखनऊ के करीब पहुंची। इस दौरान प्रशांत ने बच्ची को अपनी सीट पर बैठाया। आरोप है कि जब बच्ची की मां टॉयलेट गई तो उसने बच्ची से छेड़खानी की, तो वह रोने लगी। आरोपी ने उसे डराकर चुप करा दिया।

 

मां के टॉयलेट से लौटते ही बच्ची रोते हुए उनसे लिपट गई। मां ने पूछा क्या हुआ? वह कुछ बता नहीं रही थी। मां उसे टॉयलेट की तरफ ले गई। पूछताछ की तो बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद मां ने पति और ससुर को घटना की जानकारी दी।

 

बच्ची को रोता देख भड़के यात्री इसके बाद परिवार और कोच में बैठे यात्री आक्रोशित हो गए। प्रशांत को थप्पड़ मारते हुए गैलरी में खींच लिया। उसे लात-घूसों से पीटा। लखनऊ से कानपुर तक करीब 80 किमी. तक उसे ट्रेन में पीटते हुए लाए। इसके बाद परिजनों ने रेलवे को सूचना दी।

 

ट्रेन गुरुवार सुबह 4:35 बजे कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंची, तो GRP प्रशांत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बच्ची की मां और परिजन भी थाने पहुंच गए। कुछ घंटे बाद आरोपी प्रशांत की तबीयत बिगड़ने लगी। GRP उसे अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। कानपुर GRP प्रभारी ओमनारायण सिंह ने कहा- महिला ने 11 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की FIR दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। घटनास्थल लखनऊ का ऐशबाग था, इसलिए मुकदमे को ट्रांसफर कर दिया। मृतक प्रशांत के चाचा आर सिंह कानपुर पहुंचे। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

 

GRP ने आरोपी प्रशांत को ट्रेन आने के 5 मिनट बाद ही उतार लिया। प्लेटफार्म नंबर-7 से थाने तक पैदल ले गई। लिखा-पढ़ी और पूछताछ के बाद जैसे ही प्रशांत को गिरफ्तारी की बात पता चली तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

 

थाने से दोपहर 12 बजे KPM अस्पताल ले गई। गुरुवार दोपहर 2.05 बजे डॉक्टर सरोजनी सिंह ने मेडिकल किया। शरीर ठंडा पड़ा था तो ECG किया। डॉक्टरों ने उसे दिन में 3.10 बजे मृत घोषित कर दिया। जनरल टिकट पर AC में कर रहा था सफर GRP की पड़ताल में पता चला कि प्रशांत जनरल टिकट पर हमसफर एक्सप्रेस के AC कोच में सफर कर रहा था। बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह TTE की दी हुई सीट नंबर 11 पर बैठा था। प्रशांत को अपने पिता एस कुमार की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी मिली। वह मूलरूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *