जिलाधिकारी अपडेट 13 सितंबर, 2024 कानपुर नगर।      जिलाधिकारी श्रीराकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व कार्यो एवंकर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सरसैया घाट स्थित नवीनसभागार में सम्पन्न हुई।      बैठक मेंअवस्थापना, औधोगिक विकास,आईटी एवंइलेक्ट्रानिक,आबकारी,आवास,उपभोक्ता संरक्षण एवं वाट माप,खाद्य एवं औषधिप्रशासन,खाद्य रसद,राजस्व,स्टाम्प एवं रजिस्टेशन आदि कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्यके सापेक्ष गत माह में शप्रतिशतवसूली करना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों केअधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए:-1- समस्त अपर जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में एक भी मुकदमे 5 वर्ष एवं 3वर्ष से ऊपर के किसी की भी कोर्ट मेंलम्बित नहीं होने चाहिए अभियान चलाकर 15 अक्टूबर तक सभीमुकदमो को निस्तारित कराना सुनिश्चितकरें।2- जिला आबकारी अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्षकम वसूली किए जाने पर चेतावी निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए। 3- कम आवक होने पर मण्डी सचिव नौबस्ता कोनिर्देशित करते हुए कहा कि मण्डी की आय बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मण्डीआवक बढ़ाना सुनिश्चित करें।4 – जिला वाट माप अधिकारी द्वारा समय सीमा केअंदर 2 प्रकरणो को निस्तारण न किए जाने के कारण कड़ी चेतावनीदिए जाने के  निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व कोदिए। 5- राजस्व के मुकदमो एवं अन्य विवादितमामलों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु समस्त तहसीलदारो द्वारा मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण करानासुनिश्चित किया जाए। 6- समस्त उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा नदी के किनारे 45गंगा ग्रामों में तथा यमुना नदी के किनारे यमुना ग्रामों में बड़े पैच में वृक्षारोपण कराने हेतु सरकारी भूमि का चिन्हांकन 3 दिनों के अंदर किए जानेके निर्देश दिए। 7- तहसीलदार घाटमपुर को निर्देशित करते हुएकहा कि यमुना नदी के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन योजनाबनाने,बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में निगरानी औरचेतावनी प्रणाली स्थापित करने,बाढ़ की स्थिति में राहत औरबचाव कार्य करने के लिए तहसील स्तर पर टीमें गठित करने, तथाबाढ़ प्रभावित लोगो के लिए कम्युनिटी किचेन की स्थापना किए जाने के निर्देश दिए गए।   बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *