कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से 24 अगस्त को जिले के 27 केंद्रों में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। नियमानुसार परीक्षा कराने के लिए डीएम बैठक कर निर्देश दे चुके हैं। परीक्षा में कुल 13582 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पीईटी के लिए जिले में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नियमों के साथ कराने के लिए अफसरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट में बैठक भी की थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बरतने वाले केंद्र व्यवस्थापकों व अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए हर कर्मचारी का काम महत्वपूर्ण है। इसे गंभीरता से पूरा करना है।
2021-08-23
