पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग घटना में 6 लोगो के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर मामला की रिपोर्ट दर्ज गई ।
भोगनीपुर के श्रीरामपुर में मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी के सुपरवाइजर शौकीन यादव ने बताया कि उनके यहां क्षेत्र के दूधिया दूध लेकर आते हैं जिनका पेमेन्ट दूध जाच करने और फैट के अनुसार दिया जाता है अल्लापुर के पटेलनगर निवासी गोपाल यादव , सट्टी के मुजम्मनपुर के ब्रजमोहन और उदयराज ने सिंथेटिक दूध बनाकर प्लांट में बेचने के लिये भेजा था जिसकी जांच में कैमिस्ट ने रिजेक्ट कर दिया जिससे नाराज होकर तीनो ने प्लांट में पहुचकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी । वही सहाबापुर के चन्दकेश ने बताया कि वह गांव के एक दुकान में बैठे थे गांव के अवधेश और करण गाली गलौच करने लगे मना करने पर मारपीट कर दी , वही ओर सुखसोरा गांव की आयशा ने बताया कि उसके घर बाहर बैठे गांव के अमीर गाली गलौज कर रहे थे मना करने पर मारपीट कर दी है । कोतवाल बैजनाथ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जांच करने के बाद करवायी किय जाएगी ।
