भाजपाइयों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रधांजलि

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

पूर्व सीएम के पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

कानपुर के बीजेपी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,,,,,भाजपाइयों का कहना है कि कल्याण सिंह सभी के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे
आपको बता दें भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के पर योगी सरकार ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था,,,,वही सोमवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार किया गया जिसके बाद सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी,,,,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि यह अत्यंत दुःखद घड़ी है,,, पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने नाम के अनुरूप लोगों के कल्याण का काम किया है हम सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देकर शपथ लेते हैं कि उनके अधूरे कार्य को पूरा करेंगे और भव्य राम मंदिर बनाएंगे जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अयोध्या की रोड का नाम कल्याण सिंह रोड कर दिया गया इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *