कानपुर
थानाक्षेत्र सचेण्डी में एक महिला द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति पर छेड़खानी सम्बन्धी आरोप लगाये गये थे, जिसके बाद से वह व्यक्ति मिल नही रहा था। दिनांक 02.10.24 को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, शव का पीएम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा दी गयी बाइट।
