स्लग_भेड़िया होने का दावा, लोगों में दहशत, वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
यूपी के बहराइच के बाद अब कानपुर देहात में भी भेड़िया दिखाई देने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक जानवर को भेड़िया बताया जा रहा है। यह वीडियो भोगनीपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
भेड़िए का वीडियो सामने आने से लोगों में दहशत है। कई लोगों का कहना है कि इस वीडियो में जो जानवर दिखाई दे रहा है, वह न केवल भेड़िया जैसा दिखता है, बल्कि उसके व्यवहार में भी कुछ असामान्य है। वहीं, वन विभाग ने इस मामले में जांच की बात कही है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस वीडियो के होने से क्षेत्र में डर और उत्सुकता दोनों बढ़ गई हैं। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह भेड़िया है या अन्य कोई जानवर।
