कानपुर

 

कानपुर के माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में नवरात्रि में बंटता है खजाना, 251 किलो देसी घी की जलती है अखंड ज्योत, लगती है लंबी लंबी कतारें

 

हर साल नवरात्रि के मौके पर कानपुर के बिरहाना रोड फीलखाना स्थित माता वैभव लक्ष्मी माता मन्दिर में भक्तों को खजाना बांटा जाता है और इसके साथ ही हर नवरात्रि में 251 किलो के देसी घी से अखंड ज्योत भी जलाई जाती है । ऐसा माना जाता है की नवरात्रि के दिन इस मंदिर से जो भी भक्त अखंड ज्योत में घी अर्पण करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, छोटी सी कन्या शिवन्या चौरसिया ने ज्योत जला कर माता रानी के पूजन की शुरुआत करी । जिन भक्तों को यहां से खजाना प्राप्त होता हैं उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है ।

 

नवरात्रि के पावन अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी फीलखाना के वैभव लक्ष्मी माता मन्दिर में भक्तों की भारी मात्रा में भीड़ उमड़ी । हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से इस मंदिर में माता का दर्शन करने आते है । मंदिर के पुजारी रामानुज जी से बात करी तो उन्होंने बताया की यहां पर हर साल नवरात्रि के मौके पर शुक्रवार के दिन मंदिर में भक्तों को खजाना बांटा जाता है । जिसके लिए भक्तगण सुबह 4 बजे से मंदिर के बाहर लंबी लंबी लाइनों में लग जाते है ऐसा माना जाता है की शुक्रवार के दिन इस मंदिर में जो भी भक्त इस मंदिर से खजाना प्राप्त करता है, उसके घर मे सुख-समृद्धि आती है, जिस कारण से भक्त इस खजाने को अपने घर मे सुरिक्षत स्थान या पूजा घर पर रख लेते हैं ।

महिलाएं और पुरुष यहाँ दर्शन के बाद अपनी अपनी आने बारी पर खजाना पाते हैं । यहां कानपुर ही नहीं कानपुर के आस पास के जिलों से भी श्रद्धालु माता रानी के दर्शन को आते है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *