कानपुर
निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा के निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की सबसे ज्यादा सीटे प्राप्त करने एवं तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनने की खुशी में महापौर द्वारा नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में मिष्ठान वितरण किया गया एवं पटाखे फोड़ कर खुशियॉ मनायी गयी।महापौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।महापौर ने कहा कि हरियाणा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बदौलत हुई है।हरियाणा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में अजेय थे अजेय हैं और अजेय ही रहेंगे।महापौर ने कहा कि आगे आने वाले महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा की एक तरफ़ा जीत होगी।इस अवसर पर नेता सदन भाजपा नवीन पण्डित, पार्षद पवन पाण्डेय, पार्षद नीरज गुप्ता, पार्षद आनन्द शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे।
