जिलाधिकारी अपडेट 24 अगस्त 2021 कानपुर नगर। अपर जिला अधिकारी भू अध्याप्ति श्री हिमांशु कुमार गुप्ता ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से यह अवगत कराया गया है कि 11 सितंबर 2021को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कराया जाएगा । इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी कानपुर नगर व अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति द्वारा प्रतिभाग किया गया।और उसी के क्रम में समस्त जन सामान्य को अवगत कराना है कि 11 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कराया जाएगा । जिसके अंतर्गत अपने समस्त वादों के सम्बंध में किसी भी कोर्ट में अथवा किसी भी प्राधिकरण में यदि कही भी कोई वाद लंबित हो तो आप वहां जाकर और इस दिन से पहले ही सम्पर्क करके सुलह समझौते के आधार पर 11 सितंबर को वादों के निस्तारण कराने का एक अच्छा मौका है। इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की और जानकारी चाहिए हो तो आप अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति श्री हिमांशु कुमार गुप्ता से उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं उनका मोबाइल नंबर 9454416399 है 11 सितम्बर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग कर के इसका लाभ उठाएं और इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाए ।
2021-08-24
