पुलिस ने दबोचे दो संदिग्ध युवक

थाना चकेरी पुलिस ने सोमवार देर रात दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। चेकिंग में उनके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान जाजमऊ निवासी दानिश और दिलशाद के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह बीते एक माह से शौकिया तमंचा लेकर घूम रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *