गोविंद नगर साइड नंबर पांच में सोमवार देर रात प्लास्टिक की तीन फैक्टरियों में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती गई और पड़ोसी वाली फैक्टरी में चपेट में आ गई। पांच-छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि सुबह तक फैक्टरियां धधकती रहीं। दो फैक्टरियां पिता पुत्र की हैं। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की कुल 16 गाड़ियां हैं मौके पर रहीं।
गोविंद नगर निवासी सतीश ग्रोवर और तनुज ग्रोवर की साइड नंबर पांच में प्लास्टिक की दो फैक्टरियां हैं। देर रात करीब डेढ़ बजे तनुज की फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर आग बढ़ती गई। जब तक दमकल पहुंची तक उससे तनुज के पिता सतीश ग्रोवर की फैक्टरी भी आगे की चपेट में आ गई।
फजलगंज, लाटूश रोड, कर्नलगंज समेत अन्य फायर स्टेशन करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल करीब करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि तब तक दोनों फैक्टरियों का पूरा माल जलकर रखा हो चुका था। नुकसान लाखों का है। अभी आंकलन करना संभव नहीं है।
नहीं दमकल का नंबर, फायर स्टेशन जाकर दी सूचना
फैक्टरी के कर्मचारियों ने मालिक को आग लगने की सूचना दी। सभी मिलकर दमकल कंट्रोल रूम का नंबर डायल करना शुरू किया लेकिन नंबर नहीं लगा। आखिर में फैक्टरी मालिक फजलगंज फायर स्टेशन पहुंचे और आग लगने की सूचना दी। तब गाड़ियां रवाना हुई। इतनें में करीब 40 मिनट का समय चला गया। जिससे आग फैलती चली गई और फैक्टरियां जलकर राख हो गईं।
