कानपुर
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई, कांग्रेसियों ने दोबारा मूर्ति स्थापना की उठाई मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक भूघर नारायण मिश्रा और जनरल सेक्रेट्री हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज कानपुर नगर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की क्षतिग्रस्त मूर्ति को दोबारा लगवाने और मूर्ति स्थल की साफ सफाई सुनिश्चित करने की मांग करी है । हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व किसी कारण के चलते उतार प्रदेश फायर विभाग की गाढ़ी से इंदिरा गांधी जी की मूर्ति खंडित हो कर गिर गई थी, इसके बाद उस मूर्ति को फीलखाना थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया गया था । विगत 40 वर्षों पूर्व यह मूर्ति स्थापित करी गई थी इसी मूर्ति स्थल के पीछे के भवन स्वामी ने अब मूर्ति गिर जाने के बाद प्रतिमा स्थल पर कूड़ा डाल कर प्रतिमा स्थल को दूषित करने का काम किया है वह निंदनीय है ।
मूर्ति स्थल पर व्याप्त गंदी के कारण कांग्रेसीजनों की भावनाएं आहत हुई है ।
उप्र कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेट्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने आगे बताया कि जिलाधिकारी कानपुर नगर से मांग करी है कि जल्द से जल्द दोबारा मूर्ति की स्थापना करवा कर मूर्ति स्थल की साफ सफाई करवाई जाना अति आवश्यक है ।
एडीएम एफ आर ने ज्ञापन लेते हुए कांग्रेसीजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा, इसके साथ ही जांच भी करवाई जाएगी कि मूर्ति किन कारणों से गिरी है।
