जिलाधिकारी अपडेट ,23 अक्टूबर 2024 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमारसिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आज जल जीवन मिशन के कार्यों कीसमीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन हर घर जल” योजना के अन्तर्गत जनपद कानपुरनगर में 806 नग राजस्व ग्रामों में पेयजल योजना निर्माण हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छतामिशन, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, लखनऊ द्वारा कुल 02 फर्म अनुबन्धित की गयी। फर्ममै० वी०एस०ए० एस०एम०सी० आई०पी०पी०एल०, हैदराबाद को 200 नग राजस्व ग्राम आवंटित किये गये है जिसमें कुल 116 नग योजनाओं का निर्माण कार्यप्रस्तावित है एवं मै० वी०टी०एल०, नोएडा को 606 नग राजस्व ग्राम आवंटित किये गये है जिसमें कुल 309 नग योजनाओं का निर्माण कार्यप्रस्तावित है। जनपद कानपुर नगर में 806 नग राजस्व ग्रामों के सापेक्ष 425 नग योजनायें प्रस्तावित है। दोनों फर्मों द्वारा कुल 241832 नग गृह जल संयोजन (FHTC) के सापेक्ष लगभग 219496 नग गृह जल संयोजन (FHTC) आम जनमानस को उपलब्ध कराये जाचुके है। साथ ही वर्तमान में दोनों ही फर्मों द्वारा Trail Run के अनुसार लगभग 160 नग योजनाओं (यथा मगरासा पेयजलयोजना, अखरी पेयजल योजना, पतेहुरी पेयजल योजना, बिधनू शिवरामपुर पेयजल योजना, ओरिया पेयजल योजना, प्रधानपुर पेयजल योजना, घीमऊ पेयजल योजना आदि) में आशिक/पूर्णरूप से जलापूर्ति (ट्यूबवेल/ओ०एच०टी०, से) प्रारम्भ करा दी गयी है तथालगभग 280 नग राजस्व ग्रामों में सड़क पुर्नस्थापना का कार्य सामान्यतः पूर्ण करा दियागया है। शेष राजस्व ग्रामों में कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण करा लियाजायेगा।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश उपस्थित संबंधित विभागों केअधिकारियों को दिए :-1- दोनों कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कौन-कौन सी परियाजनाओं में क्या-क्या समस्या उत्पन्न हो रही हैं जिसकी विस्तृत सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए । 2- मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनोंकंपनियों द्वारा कराए जाने वाले सभी कार्यो की समीक्षा उनके द्वाराकी जाए तथा जिन तहसीलों में जो भी समस्या आ रही है उसके निस्तारण हेतु पृथक से दोनों कम्पनियो द्वारा संबंधित उप जिलाधिकारियोंके साथ बैठक कर समस्या का निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए । 3-मुख्य विकास अधिकारियो कोनिर्देशित करते हुए कहा कि समस्त ब्लॉकवार रोड रिस्टोरेशन के कार्यो का सत्यापन समस्त खण्डविकास अधिकारियों से कराना सुनिश्चित किया जाए । 4- मुख्य विकास अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा किजितनी भी परियोजनाए पूर्ण हो चुकी है उन परियोजनाओं का जिला स्तरीयअधिकारियो से सत्यापन कराया जाए साथ ही सत्यापन के दौरान यह भी देखा जाए कीआंगनवाड़ी केन्द्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, समुदायिक शौचालय,प्राथमिक विद्यालय तथा ग्राम के अंतिम घर तक जलापूर्ति हो रही है अथवा नहीं ।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, जिला पंचायत राज अधिकारी,समेत समस्त संबंधित विभागों केअधिकारी उपस्थित रहे।
