*थाना कल्यानपुर सड़क दुर्घटना प्रकरण*
आज दिनांक 24.10.24 को समय करीब 03.10 बजे सफारी स्टोर्म नं0 UP 32 KS 9567 तेज रफ्तार में हंड ब्रेक लगाने के कारण खडी कार, मोटर साइकिल एवं मंदिर से टकराते हुए पलट गई, जिसमे 5 से 6 व्यक्ति सवार थे। स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। जिसमें अभिषेक सेंगर पुत्र स्व0 अरवि्द सिंह सेंगर निवासी लक्ष्मी अस्पताल के पीछे कल्यानपुर उम्र – 28 वर्ष की मृत्यु हो गई एवं कुंवर नाहर पुत्र बृजेन्द्र सिंह सेंगर गम्भीर रुप से घायल है, कुवंर का ईलाज रिजेन्सी अस्पताल में चल रहा है,अन्य लोग मामूली रूप से घायल है जिनके परिजन मौके पर है। मौके पर लॉ एण्ड ऑर्डर की समस्या नहीं है,यातायात सुचारु रुप से चल रहा है।
