संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 25 Aug 2021
सिकंदरा के रसधान कस्बे में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। स्वजन ने प्रेम प्रसंग में एक युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की।

रसधान कस्बा निवासी सफाई कर्मी राजू वाल्मीकि के 18 वर्षीय पुत्र शिवम का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर मुबारकपुर संपर्क मार्ग पर शीशम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। लोगों ने शव देखा तो भीड़ लग गई। एसआइ चरण सिंह पुलिसकर्मियों संग पहुंचे और तलाशी ली तो शर्ट की जेब से गांजा और चिलम मिला। गांव से शिवम के माता पिता पहुंचे और शव देख रोना पीटना मच गया। पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्याकर शव को यहां लटका दिया गया है। एक युवती से बेटे के प्रेम प्रसंग होने की बात कही और युवती के स्वजन द्वारा हत्या करने की बात कही। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत कराया। इधर मां शारदा, छोटे भाई गौरव, चंदन, रवि, बड़ी बहन प्रीती का रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी सिकंदरा विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का लग रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

बागपत में युवक का शव पंखे से लटका मिला : जिला कानपुर देहात निवासी युवक का शव ग्राम सिसाना में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे एक दुकान में पंखे से लटका मिला।

कानपुर देहात के ग्राम मंगलपुर निवासी सर्वेश पुत्र बसंत बागपत के ग्राम सिसाना में किराये पर दुकान में रहता था। उसके अन्य साथी भी गांव में किराए पर रहते हैं। उनके साथ सर्वेश मजदूरी करता था। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार रात दुकान के दरवाजे बंद करके सोया था। मंगलवार सुबह सर्वेश नहीं उठा तो उसके साथियों ने आवाज लगाई, लेकिन सर्वेश नहीं बोला। खिड़की से देखा तो दुकान के अंदर सर्वेश का शव छत के पंखे पर रस्सी से लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव नीचे उतारा। कोतवाली एसएसआइ मुनेशपाल सिंह का कहना है कि सर्वेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वजन को सूचना देते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *