ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार पांच लोग घायल

भोगनीपुर क्षेत्र के झांसी हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार पांच सवारियां घायल हो गईं। सभी की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

मंगलवार शाम को सवारी लेकर कानपुर से एक मैजिक वाहन पुखरायां के लिए निकला था। क्षेत्र के गदाईखेड़ा के पास मैजिक पहुंची थी कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में पुखरायां विवेकानंद नगर निवासी 55 वर्षीय सावित्री सचान, 20 वर्षीय आलोक कुमार, झींझक की 40 वर्षीय अंकिता, कानपुर के बर्रा सात की 35 वर्षीय वंदना व जरौली कानपुर की प्रियंका सचान घायल हो गईं। राहगीर तुरंत दौड़े और सभी को किसी तरह से बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

मार्ग दुर्घटना में चार जख्मी

रसूलाबाद के अटिया रायपुर निवासी 56 वर्षीय श्रीकिशन सोमवार शाम को कहिजरी बाजार करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे तभी माल का पुरवा मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। उधर सभानिवादा निवासी मानसिंह की 17 वर्षीय पुत्री वंदना बिल्हौर रोड में बने ब्रेकर में बाइक उछल जाने के कारण गिरकर घायल हो गईं। वहीं बंगाली डेरा महेंद्र नगर निवासी 42 वर्षीय किशन की बाइक में आजाद चौक के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी और वह घायल हो गए। वहीं बेला रोड में उसरी के पास एक बाइक सवार 35 वर्षीय अज्ञात युवक को एक लोडर ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी के बाद कानपुर रेफर किया गया। डा. रविप्रकाश सोनी ने बताया कि बेहोशी की हालत में होने से उसके नाम व पता की जानकारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *