कानपुर

 

कानपुर पुलिस उपायुक्त दक्षिण आई पी एस अंकिता सिंह व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री मनोज कुमार पांडे द्वारा धनतेरस के त्योहार व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गोविंद नगर, बर्रा व किदवई नगर थाना क्षेत्रांतर्गत मय पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की गई व सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गश्त द्वारा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना था।त्योहारों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जिससे नागरिकों की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाये जाए व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन और यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया गया पैदल गश्त में सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता, प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर व प्रभारी निरीक्षक बर्रा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *