एक युवक से 2 लाख रुपए ठग लिए गए

कानुपर देहात। कानपुर देहात में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 2 लाख रुपए ठग लिए गए। 2 लाख रुपए देने के बाद भी नौकरी न लगने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि गन फैक्ट्री नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्त ने आठ लाख रुपए मांगे थे। उसने दो बार में 2 लाख रुपए दिए, लेकिन दो साल भी दोस्त नौकरी नहीं लगवा रहा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है।

थाना रसूलाबाद के अंतर्गत कठिका कला नवासी सौरभ कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सौरभ ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कॉलेज में उसकी मुलाकात ग्राम मौजमपुर थाना ककवन निवासी अमित कुमार से हुई। अमित का उसके घर आना जाना भी शुरू हो गया। इसी बीच अमित ने बताया कि अधिकारियों में अच्छी पकड़ है। वह कई लड़कों की नौकरी लगवा चुका है। पीड़ित के मुताबिक अमित ने कहा, तुम परेशान मत हो, तुम्हारी भी नौकरी लग सकती है, लेकिन थोड़ा खर्चा आएगा। अमित ने बताया कि लगभग साढ़े आठ लाख रुपये लगेंगे। बोला कि मैं तुम्हारी नौकरी कानपुर गन फैक्टरी कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर लगवा दूंगा।

सौरभ ने बताया कि अमित ने कहा कि अभी दो लाख रुपये पहले देने होंगे, बाकी नौकरी लगने के बाद दे देना। पीड़ित के मुताबिक उसने पिता चंद्रशेखर ने 24 मार्च 2019 को ₹1लाख नगद दे दिए और फिर 5 फरवरी 2020 1लाख भी दे दिए। इस दौरान अमित ने सौरभ के सारे शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कर लिए। कुछ दिनों के बाद फाइल चार्ज के नाम पर ₹5000 अमित को और मांगे वह भी पैसे सौरभ के पिता चंद्र शेखर ने अमित को दे दिए।

2 साल बाद रुपए वापस मांगने पर अमित ने सौरभ को व उसके घर वालों को धमकी देना शुरू कर दिया। जिसके बाद घबराकर परिजनों ने मंगलवार देर रात रसूलाबाद थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रसूलाबाद में बताया कि पीड़ित सौरभ के परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। जिसमें गन फैक्ट्री में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *