कानपुर 4 नवंबर
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल विधान परिषद सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष दीपू पांडे सांसद रमेश अवस्थी विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार सुरेंद्र मैथानी महेश त्रिवेदी राहुल बच्चा सोनकर अनूप अवस्थी नेचुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश उपचुनाव को 13 नवंबर के स्थान पर 20 नवंबर को कराए जाने का स्वागत किया है इन नेताओं ने कहा कि हम सबने यह मांग की थी कि 13 नवंबर को गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर इस तिथि को बढ़ाया जाए जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सके और सिख समाज के धर्मगुरु की जयंती को सिख समाज पारंपरिक तरीके से मना सके और कार्तिक पूर्णिमा का भी पर्व चुनाव की वजह से प्रभावित न हो ।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
