आई0सी0सी0सी0 उन्नाव के नाम से फेसबुक आइडी संचालित

उन्नाव।जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में करोना के संक्रमण के बचाव और रोकथाम के लिए स्थापित किए गए एकीकृत कोविड-19 कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर, आई0सी0सी0सी0 उन्नाव के नाम से फेसबुक आइडी बनायी गयी है। कोई भी व्यक्ति आई0सी0सी0सी0 उन्नाव आइडी के माध्यम से कोविड जांच, अस्पताल में भर्ती, आक्सीजन सिलेण्डर, टीका करण, एम्बुलेंस सेवा, होमआइसोलेशन किट, चिकित्सीय परामर्श टेली मेडिसीन जैसे अन्य आकस्मिक सेवाओं हेतु जिला प्रशासन द्वारा संचालित कराया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट उन्नाव में 24 घंटे कार्य कर रहा है। कंट्रोलरूम 24 घंटे को तीन पालियों में बांटा गया है। कोविड-19 से सम्बन्धित स्वास्थ्य लाभ से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर आधारित आई0सी0सी0सी0 उन्नाव के नाम से फेसबुक आइडी पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *