पीड़ित को भू माफियाओं द्वारा जान से मारने की मिली धमकी

पीड़ित को भू माफियाओं द्वारा जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस आयुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार

कानपुर, भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस आयुक्त को डाक के माध्यम से पीड़ित ने लगाई गुहार डा० शमशुल हक पुत्र अमीर अहमद नि० 18 चिस्ती नगर कादिरी मस्जिद थाना-चकेरी कानपुर नगर के निवासी हैं बताया कि घर के सामने 25 फिट चौड़ी सड़क है जिसको मोहल्ले के ही वसीम खान, अली तथा हसन जफर पुत्र स्व० जफर सईद निवासी मकान नं०- बी2 / 2, 52 कैन्ट थाना छावनी जिला कानपुर नगर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। उपरोक्त लोग गुण्डागर्दी व दबंगई की बुनियाद पर मोहल्ले में आतंक फैला रखा है। गैर कानूनी ढंग से खाली पड़ी जमीन व सरकारी जमीन तथा रास्तों पर कब्जा कर उनको बिक्री कर देते हैं और स्वयं को प्रापर्टी डीलर बताते हैं। अवैध तरीके से जमीनों की बिक्री करके काफी दौलत बना लिया है यदि कोई व्यक्ति इनके विरुद्ध पुलिस को कार्यवाही को प्रार्थना पत्र देता है तो पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है। दिनांक 29.07.2021 को समय करीब 7 बजे शाम को जब प्रार्थी अपने दरवाजे पर खड़ा था तभी उपरोक्त लोग प्रार्थी के घर के सामने ट्रैक्टर ट्राली से मलवा लाकर गिराने लगे।पीड़ित को भू माफियाओं द्वारा जान से मारने की धमकी, पुलिस आयुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार प्रार्थी के विरोध करने पर उपरोक्त भूमाफियाओं ने प्रार्थी को मांबहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए लात घूसों व थप्पड़ व डण्डे से पीटने लगे और एक व्यक्ति ने प्रार्थी की गर्दन पकड़कर दबाने लगा तथा जान से मारने का प्रयास किया। जान से मार देने की धमकी भी दे रहे, मारपीट की खबर को पाकर मेरे बीबी बच्चे बाहर आकर चिल्लाने लगे तभी मोके पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गये और उनके ललकारने पर उपरोक्त लोग भागने लगे और भागते भागते कहा कि साले हाथ पैर काट कर तूझे अपाहिज बना दूंगा और यदि पुलिस में शिकायत की तो तुझे व तेरे परिवार को ऐसा सबक सिखाऊंगा कि जीवन भर याद रखोगे।प्रार्थी ने थाना चकेरी व पुलिस कमिश्नर दिनांक 04.08.2021 को प्रार्थनापत्र दिया परन्तु उपरोक्त भूमाफियाओं के खिलाफ न तो अभी तक मुकदमा दर्ज हुआ है न तो कोई कार्यवाही हुई है जिसके उपरोक्त गुण्डों के हौसले बुलन्द हैं और यह कहते हैं कि मेरी पुलिस विभाग में पकड़ है तुम कुछ नहीं कर पाओगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *