भ्रष्टाचार के खिलाफ उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ ने विरोध प्रदर्शन किया

कानपुर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष मा० हेमसिंह पुण्डीर को आदान पर शिक्षा जगत में व्याप्त भ्रष्टाचार उ० प्र० सराकर द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रति घोर उपेक्षित व्यवहार तथा उ० प्र० की शिक्षा व्यवस्था का निजीकरण तथा शिक्षा को पूजी-पतियों के हाथों सौंपने एवं गरीबों को महंगी शिक्षा की मजबूरी तथा मंहगी शिक्षा के कारण गरीबों को शिक्षा से दूर करने एवं शिक्षकों के प्रति दमनकारी व्यवहार के कारण प्रदेश व्यापी संघर्ष की कड़ी में आज उ० प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ कानपुर नगर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कानपुर नगर में शिक्षकों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया है। सभा मध्य हेमराज सिंह गौर प्रदेशीय मंत्री ने सरकार के विरुद्ध एवं शिक्षको के हितों की रक्षा करते हुये कहा कि यह सरकार गरीबो से शिक्षा का अधिकार छीन कर प्रजीपतियों के हाथों शिक्षा को नीलाम कर रही है। शिक्षकों के हितो की रक्षा करते हुये पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोर शोर से उठाई। प्रदेशीय कार्यकारिणी पदाधिकारी प्रेम मोहन मिश्र ने वित्तविहीन शिक्षको
की दुर्दशा एवं स्थान कार्य हेतु समान वेतन की बात रखी। जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने शिक्षकों को राजकीय कर्मचारियों की भाँति निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के लिये शिक्षकों का बड़ा मार्मिक वर्णन प्रस्तुत कर सरकार से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया! अनिल सचान जिला महामंत्री कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं एनपीएस की धनराशि शिक्षकों के खातों में अभी तक स्थानांतरित ना करें हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक पर विरोध किया! प्रमुख रूप से हेमराज सिंह गौर, राकेश तिवारी अनिल सचान प्रेम मोहन मिश्रा अतुल दीक्षित विक्रम अवस्थी संजय त्रिपाठी गुलाब सिंह डीएम कटिहार परमा नंदम शुक्ला, जगन्नाथ सिंह अमित गौर मंजुल द्विवेदी, आदि लोग उपस्थित हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *