कानपुर
कानपुर में हो रहे सीसामऊ उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का अंतिम दौर है। जिसमें सभी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन के रोड शो की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बृजेश स्वरूप पार्क में भाजपाई एकत्र हो रहे हैं रोड शो का हिस्सा बनेंगे। यह रोड शो लगभग सीसामऊ विधानसभा के कई क्षेत्रों से होता हुआ रायपुरवा पार्क में समाप्त होगा। रवि किशन रोड शो के माध्यम से सीसामऊ के भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के लिए वह वोट मांगेंगे। रवि किशन के रोड शो में शामिल होने के लिए मुस्लिम भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।
